
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024... MVA और महायुति दोनों के सामने कई चुनौतियां, गठबंधन में कौन साबित होगा कमजोर कड़ी?
AajTak
Maharashtra Assembly Polls: एमपीएल में छह अलग-अलग पिचों पर छह मैच होंगे: विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, मुंबई और ठाणे-कोंकण. दोनों टीमों के पास हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ-साथ विशेषज्ञ भी हैं. सभी पिचों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं और इन पर सफल पारी खेलने के लिए खिलाड़ियों के पास स्पेशल स्किल सेट की आवश्यकता होती है.
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (विधानसभा चुनाव) 20 नवंबर को होने जा रही है. ट्रॉफी के लिए दो टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं: महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और महायुति. कांग्रेस एमवीए की कप्तान है; शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) खिलाड़ी हैं. भारतीय जनता पार्टी महायुति की कप्तान है. शिवसेना (एकनाथ शिंदे), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) खिलाड़ी हैं.
एमपीएल में छह अलग-अलग पिचों पर छह मैच होंगे: विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, मुंबई और ठाणे-कोंकण. दोनों टीमों के पास हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ-साथ विशेषज्ञ भी हैं. सभी पिचों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं और इन पर सफल पारी खेलने के लिए खिलाड़ियों के पास स्पेशल स्किल सेट की आवश्यकता होती है. एनसीपी (एपी) और एनसीपी (एसपी) जैसे खिलाड़ी पश्चिम महाराष्ट्र की पिच के विशेषज्ञ हैं. विदर्भ की पिच पर कांग्रेस और बीजेपी का दबदबा रहता है. वहीं, सेना के दोनों गुटों के लिए मुंबई और ठाणे-कोंकण की पिच फेवरेबल रहती है.
महाराष्ट्र के अलग-अलग सियासी पिचों की विशेषताएं
विदर्भ: यह महाराष्ट्र का सूखा प्रभावित क्षेत्र है, जहां कम वर्षा होती है. विदर्भ राज्य में कृषि संकट का केंद्र है. महाराष्ट्र में होने वाली किसान आत्महत्याओं में से आधे से ज्यादा विदर्भ में होते हैं. यह राज्य का अपेक्षाकृत पिछड़ा क्षेत्र है जिसकी प्रति व्यक्ति आय महाराष्ट्र के औसत का 30 प्रतिशत है.
मराठवाड़ा: महाराष्ट्र की एक तिहाई मराठा आबादी यहीं रहती है. यह क्षेत्र विदर्भ की तरह, सूखे (विदर्भ की तुलना में कम प्रभावित) का सामना करता है. किसानों की आत्महत्या के मामले में मराठवाड़ा, विदर्भ के बाद सबसे आगे है. इसकी प्रति व्यक्ति आय शेष महाराष्ट्र की केवल 60 प्रतिशत है.
पश्चिम महाराष्ट्र: इस क्षेत्र को राज्य का चीनी का कटोरा कहते हैं. इस क्षेत्र में एक मजबूत कोऑपरेटिव तंत्र है- चीनी कारखाने, क्रेडिट सोसायटी, बैंक. पश्चिम महाराष्ट्र आर्थिक रूप से सक्षम और मजबूत क्षेत्र है जिसमें राज्य के ऑटोमोबाइल और आईटी उद्योग भी हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







