
महाराष्ट्र: पिता ने सौतेली बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर समुद्र में फेंक दिया शव
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 5 वर्षीय सौतेली बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद उसके शव को समुद्र में फेंक दिया.
महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 5 वर्षीय सौतेली बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद उसके शव को समुद्र में फेंक दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि घटना तब सामने आई, जब मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में लड़की का शव तैरता हुआ पाया. हालांकि पिता ने बेटी की हत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें: Love Story में ऑनर किलिंग... हादसे का रूप देकर कर दी बेटी की हत्या, प्रेमी की शिकायत पर खुला राज
एक अधिकारी ने बताया कि लड़की मध्य मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से लापता हो गई थी. उसके सौतेले पिता शेख और मां नाज़िया, जो एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं. दोनों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. फिलहाल शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.
जांच के दौरान पुलिस ने एंटॉप हिल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और लड़की को उसके सौतेले पिता के साथ देखा. जिसके बाद पुलिस ने शेख की गतिविधियों पर नज़र रखनी शुरू कर दी और अपराध में उसकी संलिप्तता का संदेह जताया.
लड़की का शव समुद्र में मिलने के बाद, पुलिस ने शेख को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी की हत्या और शव को समुद्र में फेंकने की बात स्वीकार की. पुलिस को शक है कि दंपति के बीच किसी विवाद के चलते हत्या की गई होगी. शेख की लड़की की मां से दूसरी शादी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










