
महाराष्ट्र: पार्टी नेताओं संग मीटिग कर रहे हैं एकनाथ शिंदे, कर सकते हैं बड़ा ऐलान
AajTak
एकनाथ शिंदे अब अपनी शिवसेना के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. शिंदे ने बताया कि वह आज रात तक तय कर लेंगे कि वह फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं. यानी अभी तक यह साफ नहीं है कि वह डिप्टी सीएम के तौर पर सरकार में शामिल होंगे या नहीं. राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि पार्टी नेताओं के साथ बाचतीत के बाद शिंदे बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है. बुधवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है. इसके बाद फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार एक ही गाड़ी में बैठकर राज्यपाल राधाकृष्णन के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया. तीनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें शिंदे ने अपने एक बयान से फिर पेंच फंसा दिया. उन्होंने कहा कि वह शपथ लेंगे या नहीं, इसका फैसला शाम तक करेंगे.
इस बीच एकनाथ शिंदे अब अपनी शिवसेना के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. शिंदे ने बताया कि वह आज रात तक तय कर लेंगे कि वह फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं. यानी अभी तक यह साफ नहीं है कि वह डिप्टी सीएम के तौर पर सरकार में शामिल होंगे या नहीं. राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि पार्टी नेताओं के साथ बाचतीत के बाद शिंदे बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी के नेता उन्हें सरकार में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने सहयोगियों (फडणवीस और अजित पवार) पर दबाव बनाने की जरूरत है. साथ ही शिवसेना एकनाथ शिंदे के लिए सम्मानजनक पद की मांग कर रही है. इससे साफ पता चलता है कि उनकी नजर अभी भी गृह मंत्रालय और दूसरे बड़े मंत्रालयों पर है.
एकनाथ शिंदे ने फंसा दिया पेच?
महाराष्ट्र में सीएम पद का सस्पेंस तो खत्म हो गया है. लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा रहेंगे या नहीं, ये फिलहाल तक साफ नहीं है. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने शिंदे से सरकार में रहने की गुजारिश की है.
इसके बाद एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मैं फडणवीस को बधाई देता हूं. मैं सरकार का हिस्सा बनूंगा या नहीं इसके बारे में शाम को बताऊंगा.' इसपर अजित पवार ने कहा, 'मैं तो कल शपथ लेने वाला हूं लेकिन शिंदे का फैसला क्या होगा ये जानने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










