
महाराष्ट्र: पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, फिर हार्ट अटैक से उसकी भी मौत
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जब गोली की आवाज सुनकर लोग उसके घर पहुंचे तो पति-पत्नी दोनों की मौत हो चुकी थी. बाद में सामने आया कि पत्नी की हत्या के बाद हार्ट अटैक आने की वजह से शख्स की भी वहीं मौत हो गई.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कलवा इलाके में एक शख्स ने गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. लेकिन इसके बाद हार्ट अटैक आने की वजह से आरोपी पति की भी मौत हो गई.
दरअसल कुम्भारगली परिसर में लोगों ने दिलीप सालवी के घर से अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनी. फायरिंग की आवाज पर आसपास के रहने वाले लोग और रिश्तेदार सीधे सालवी के घर की ओर भागे. लोग जब सालवी के घर पहुंचे तो दिलीप सालवी और उनकी पत्नी प्रमिला सालवी दोनों को मृत पाया. दिलीप सालवी की पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था.
इस वारदात की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक दिलीप सालवी और उनकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए कलवा अस्पताल भेज दिया गया.
डीसीपी गणेश गावड़े भी वारदात की जगह पहुंचे. गावड़े ने बताया कि वारदात की असली वजह क्या है,अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है. किसने किस पर गोली चलाई? ये हत्या है या आत्महत्या ये अभी जांच का विषय है. वारदात को लेकर पुलिस और कोई भी बयान देने से बचती नजर आई.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पति दिलीप सालवी ने ही पहले अपनी पत्नी प्रमिला पर दो राउंड फायरिंग की और उसे मौत के घाट उतार दिया. उसके कुछ ही देर बाद दीपक सालवी को भी हार्ट अटैक आया और उसकी भी मौत हो गई. दिलीप सालवी के परिवार में एक लड़का और एक लड़की है. बेटी की शादी हो चुकी है. इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है मृतक दिलीप सालवी एनसीपी के पूर्व नगर सेवक मिलिंद सालवी के भाई थे.
(इनपुट - विक्रांत चौहान)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











