
प्रेग्नेंट बेटी को लोहे की रॉड से पीटकर ले ली जान..., इंटर-कास्ट लव मैरिज के गुस्से में हैवान बना पिता
AajTak
हुब्बल्ली के इनाम वीरापुरा गांव में गर्भवती महिला को उसी के पिता ने पीट- पीटकर मार डाला. महिला की इंटर-कास्ट लव मैरिज को परिवार ने स्वीकार नहीं किया था. हमले में उसके ससुराल वाले भी घायल हुए. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
कर्नाटक के हुब्बल्ली के इनाम वीरापुरा गांव में एक गर्भवती महिला की कथित ऑनर किलिंग ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. महिला मान्या पाटिल को उसके पिता द्वारा लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटकर मार दिया गया. पुलिस के अनुसार, यह जघन्य अपराध महिला की इंटर-कास्ट लव मैरिज को लेकर परिवार की नफरत के चलते किया गया.
घटना रविवार शाम को हुई, जब आरोपी ने कथित रूप से अपनी बेटी पर हमला किया. इस दौरान महिला के ससुराल के लोग बीच-बचाव करने आए, लेकिन उन्हें भी घायल कर दिया गया. घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां रात को उसकी मृत्यु हो गई. जांच में सामने आया कि पीड़िता और उसके पति ने पहले भी परिवार से धमकियों के बाद पुलिस सुरक्षा मांगी थी. प्रशासन के मध्यस्थता प्रयास के बाद कुछ दिन पहले ही दंपत्ति गांव लौटे थे. इसके बावजूद परिवार ने अपने विरोध और नफरत को कायम रखा और यह जानलेवा हमला किया.
हुब्बल्ली रूरल पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पीड़िता का पिता भी शामिल है. पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि अन्य करीबी रिश्तेदार भी इस वारदात में शामिल थे. इस गंभीर अपराध की गहन जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. पुलिस ने इस हत्या को स्पष्ट रूप से ‘ऑनर किलिंग’ का मामला बताया है और इसे इंटर-कास्ट विवाह के खिलाफ पारिवारिक विरोध से जोड़कर देख रही है.
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी तरह से पारदर्शी और त्वरित की जा रही है, ताकि दोषियों को जल्द न्याय दिलाया जा सके. इस घटना ने समाज में पारिवारिक और जातिगत हिंसा, खासकर महिलाओं और नवविवाहित जोड़ों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






