
Telangana: बाथरूम में लड़के ने बनाए संबंध, हैवी ब्लीडिंग से हो गई गर्लफ्रेंड की मौत, पिता ने लगाए ये आरोप
AajTak
तेलंगाना के महबूबनगर में कथित यौन उत्पीड़न के बाद 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.
Telangana sexual assault case: तेलंगाना के महबूबनगर जिले के मूसेपेट मंडल में एक 22 वर्षीय युवती की मौत के बाद सनसनी फैल गई है. पुलिस के अनुसार, युवती की मौत यौन उत्पीड़न के बाद हुई है. इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक विवेक को गिरफ्तार किया है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है.
वॉशरूम में हुई वारदात घटना 17 दिसंबर की रात की है, जब आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि यौन उत्पीड़न की घटना एक वॉशरूम में हुई. इसी दौरान युवती अचानक बेहोश हो गई और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. स्थिति बिगड़ने पर आरोपी और अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया.
हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती की मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया.
पिता की शिकायत पर केस दर्ज मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी विवेक के खिलाफ भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इसके साथ ही इस मामले में SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले को संवेदनशील मानकर आगे बढ़ रही है.
अफवाहों पर पुलिस का स्पष्टीकरणमहबूबनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है. पुलिस ने साफ किया है कि इस घटना का आसपास हुए किसी भी चुनावी कार्यक्रम या राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग बिना तथ्यों के मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे कयास पूरी तरह भ्रामक हैं. पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है. मामले की जांच कानून के अनुसार की जा रही है.
पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. साथ ही फॉरेंसिक सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और जांच जारी है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






