
बुलंदशहर: 50 हजार का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर एनकाउंटर में ढेर, एक सिपाही घायल
AajTak
बुलंदशहर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर मारा गया. इस दौरान फायरिंग में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया. पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक बरामद की है. आरोपी के खिलाफ करीब 4 दर्जन मामले दर्ज थे.
Bulandshahr Encounter: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर मारा गया. इस मुठभेड़ में थाना कोतवाली देहात और थाना गुलावठी पुलिस संयुक्त रूप से शामिल थी. बदमाश की फायरिंग में एक पुलिस सिपाही भी घायल हुआ है. पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और बाइक भी बरामद की है.
चेकिंग के दौरान दिखे संदिग्ध जानकारी के मुताबिक 20/21 दिसंबर 2025 की रात को कोतवाली देहात पुलिस स्याना रोड जसनावली के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके. इसके बाद जब पुलिस टीम उनके पीछे भागी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस लगातार कर रही थी पीछा पुलिस को देखते ही बदमाशों ने बाइक मोड़कर तेज रफ्तार में भागने की कोशिश करने लगे. वे फायरिंग करते हुए वे मेरठ की ओर भाग रहे थे. हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत अन्य थानों को आरटी-सैट पर सूचना फ्लैश की. इसके बाद बदमाशों का पीछा शुरू किया गया.
गुलावठी पुलिस भी पहुंची मौके पर आरटी-सैट पर सूचना मिलने के बाद थाना गुलावठी पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई. पीछा करते हुए बदमाश शेल्टन रजवाहे रोड पर पहुंच गए. यहां सामने से गुलावठी थाने की फोर्स आ गई. दोनों ओर से पुलिस की घेराबंदी होने लगी. बदमाश खुद को फंसा हुआ देख घबरा गए.
घिरने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग जब बदमाशों को लगा कि वे चारों तरफ से घिर चुके हैं, तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. इसी दौरान एक बदमाश को गोली लग गई. दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
सिपाही सुखविंदर हुआ घायल मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में देहात पुलिस की एसओजी में तैनात सिपाही सुखविंदर भी घायल हो गया. गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इसके बाद घायल बदमाश और घायल सिपाही दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






