बर्फबारी में खो गए रास्ते... सफेद चादर में लिपटे गुलमर्ग-सोनमर्ग, Video में देखें मनमोहक नज़ारा
AajTak
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का दौर जारी है. कश्मीर में चिल्लई कलां की शुरुआत होने के साथ अगले 40 दिन जमा देने वाली ठंड रहेगी. कश्मीर में कई जगहों पर जबरदस्त बर्फबारी से पहाड़ों पर सफेद चादर ढकी है. वहीं, लेह भी व्हाइट वंडरलैंड में बदल गया है. सोनमर्ग का सुंदर दृश्य मनमोहक है. आकाश से बर्फ बरस रही है और घरों पर जम रही है.
कश्मीर घाटी बर्फबारी से गुलजार हो गई है. घाटी के पत्थरों पर कुदरत ने गजब की नक्काशी की है. कश्नीर खूबसूरत बर्फबारी से घिरा हुआ है. चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही रविवार, 21 दिसंबर को कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त बर्फबारी की शुरुआत हो गई है. पहाड़ों पर खेत-खलिहानों से लेकर पेड़ों तक पर बर्फ ही ही बर्फ है, जहां तक नजर जाती है सिर्फ बर्फ की नजारा है.
शोपियां में पीर की गलियों में बर्फ की मोटी परत है. लोगों के घरों पर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. बर्फ को हटाने के लिए जो क्रेन लगाई गईं थीं उन पर भी बर्फ जमा है. इतनी बर्फबारी हुई है कि रास्ते खो गए हैं.
सोनमर्ग में बर्फ का कब्जा सोनमर्ग में भी बर्फ का ही कब्जा है. इस बर्फबारी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ उन लोगों को खुश कर दिया है जो सोनमर्ग घूमने गए हैं, सैलानियों में गजब का उत्साह है. सोनमर्ग में कई रास्तों पर कई फीट तक बर्फ जमी है. सोनमर्ग का सुंदर दृश्य मनमोहक करने वाला है. आकाश से बर्फ बरस रही है और घरों पर जम रही है, ऐसे ही सुंदर दृश्य कश्मीर को जन्नत कहलाते हैं.
कश्मीर के ही गुरेज में फिलहाल बर्फबारी रुक गई है. हालांकि, घरों पर बर्फ जमी है, पेड़ों पर बर्फ है, बिजली के खंभों पर भी बर्फ है. रास्ते पर इतनी बर्फ है कि गाड़ी से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. माना जा रहा है कि कश्मीर में अभी तो बर्फबारी की शुरुआत हुई है. चालीस दिन चलने वाला चिल्लई कलां के दिन जैसे- जैसे बीतेंगे तो और बर्फबारी होगी. जिसकी वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ेगी.
बता दें कि चिल्लई कलां कश्मीर में सर्दियों के 40 दिनों के सबसे कठोर और भीषण ठंड के दौर को कहते हैं. जो हर साल 21 दिसंबर से शुरू होकर 29/31 जनवरी तक चलता है. जिसमें तापमान शून्य से नीचे चला जाता है और भारी बर्फबारी होती है. नदियां-झरने जमने से जनजीवन काफी प्रभावित होता है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हुई है. मनाली में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं. सैलानियों की चहल-पहल से मनाली में रौनक है. बता दें कि मनाली हिमाचल प्रदेश के उन शहरों में से एक है, जो सैलानियों को बहुत पसंद आते हैं. इसीलिए सर्दियों में सैलानी इधर का रुख करते हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






