
जम्मू कश्मीर की गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी... दावर के साथ रजदान टॉप पर भारी हिमपात, देखें वीडियो
AajTak
जम्मू-कश्मीर में गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है. दावर कस्बे में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि रजदान टॉप और तुलैल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है. लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है. बांदीपोरा–गुरेज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है.
जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया है. इस बर्फबारी ने जहां घाटी की खूबसूरती में इजाफा किया है, वहीं ठंड में भी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गुरेज घाटी के मुख्य कस्बे दावर में इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात की खबरें हैं.
जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते घाटी में तापमान में तेज गिरावट आई है. ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे रजदान टॉप और तुलैल घाटी में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.
यहां देखें Video
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बांदीपोरा–गुरेज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है. रजदान टॉप पर बर्फ जमने के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे यात्रा जोखिमभरी हो गई है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ऊपरी इलाकों में आवाजाही फिलहाल सीमित रहने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: ठंड–कोहरे का डबल अटैक, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में और बढ़ेगी सर्दी! जानें 48 घंटे का मौसम
बर्फबारी के चलते घाटी में बिजली और संचार सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए टीमें अलर्ट मोड पर हैं. स्थानीय लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






