
खुले टैंक में गिरी जंगली लोमड़ी, एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाली गई
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे के शिल इलाके में एक जंगली लोमड़ी खुले वाटर टैंक में गिर गई. लोगों को पता चला तो ठाणे फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीमों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोमड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक जंगली लोमड़ी खुले वाटर टैंक में गिर गई. आसपास के लोगों को पता चला तो मौके पर पहुंचे और सूचना संबंधित विभागों को दी. जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लोमड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
एजेंसी के मुताबिक, यह घटना ठाणे के शिल इलाके में कल्याण-शिलफाटा रोड स्थित मुक्ताई रेजिडेंसी के पास हुई. दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने पानी के टैंक में लोमड़ी को गिरा हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी. खुले टैंक में गिरने के कारण लोमड़ी बाहर नहीं निकल सकती थी. वह लगातार इधर-उधर भटक रही थी.
यह भी पढ़ें: कुएं में गिरी गाय को निकालने उतरे 3 लोग, जहरीली गैस की चपेट में आने पर गंवा दी जान
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि टैंक की जगह काफी संकरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा. लोमड़ी के घबराए होने से उसे नुकसान पहुंचाए बिना बाहर निकालना आसान नहीं था. दमकल विभाग के जवानों और वन विभाग के कर्मियों ने सावधानी से रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से लोमड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला.
एक घंटे की कोशिश के बाद निकाली जा सकी लोमड़ी
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोमड़ी को टैंक से निकाला जा सका. रेस्क्यू के तुरंत बाद प्राथमिक जांच के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने लोमड़ी को देखा. अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल लोमड़ी की हालत स्थिर है. किसी गंभीर चोट के संकेत नहीं मिले हैं. वन विभाग ने लोमड़ी को निगरानी और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने पास रखा है. पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









