
चीन का Z-10 अटैक हेलीकॉप्टर... अमेरिकी अपाचे से बेहतर होने का दावा, लेकिन क्या है हकीकत?
AajTak
चीन ने Z-10 अटैक हेलीकॉप्टर को दुनिया का सबसे एडवांस बताया, जिसमें बेहतर AI, रेकॉग्निशन और सर्विलांस सिस्टम हैं, जो अमेरिकी अपाचे AH-64E से आगे है. Z-10 ऊंचाई पर मजबूत प्रदर्शन और नए हथियारों से लैस है, लेकिन विशेषज्ञ अपाचे को अभी भी कॉम्बैट अनुभव और सेंसर में बेहतर मानते हैं.
सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीन ने दुनिया का सबसे बेहतरीन सैन्य अटैक हेलीकॉप्टर Z-10 पेश किया है, जिसमें सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रेकॉग्निशन और सर्विलांस सिस्टम हैं, जो अमेरिकी AH-64E अपाचे से भी बेहतर है. लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, यह दावा पूरी तरह सटीक नहीं है. Z-10 एक मजबूत हेलीकॉप्टर है, लेकिन अपाचे की तुलना में कई क्षेत्रों में अभी पीछे है.
Z-10 को चांगहे एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ने विकसित किया है. यह चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का मुख्य अटैक हेलीकॉप्टर है. इसका पहला प्रोटोटाइप 2003 में उड़ा और 2010 से सेवा में है. हाल के अपग्रेड में Z-10ME वर्जन शामिल है, जो निर्यात के लिए बनाया गया और पाकिस्तान को सप्लाई किया गया है.
यह भी पढ़ें: स्ट्राइक ईगल, थंडरबोल्ट, अपाचे से अमेरिका का बड़ा हमला... ISIS के 70 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त
यह भी पढ़ें: भारत ने मिसाइल परीक्षण के लिए जारी किया NOTAM... बंगाल की खाड़ी में 3550 km तक डेंजर जोन
अमेरिकी अपाचे दुनिया का सबसे अनुभवी और युद्ध-परीक्षित अटैक हेलीकॉप्टर है. कई युद्धों (जैसे इराक, अफगानिस्तान) में इस्तेमाल हुआ है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









