
महाराष्ट्र: नासिक में डबल मर्डर से मची सनसनी, सगे भाइयों पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमले
AajTak
नासिक में रंग पंचमी के मौके पर अंबेडकरवाड़ी में सार्वजनिक शौचालय के सामने जाधव भाइयों पर हमला किया गया. उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए. इसके बाद राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
महाराष्ट्र के नासिक में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से दोनों की हत्या कर दी.
यह घटना बुधवार रात लगभग 11.30 बजे हुई. अंबेडकरवाड़ी में सड़क पर दोनों भाइयों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतकों के नाम उमेश उर्फ मन्ना जाधव और प्रशांत जाधव हैं. उमेश एनसीपी (अजित पवार) पार्टी से जुड़े हुए थे. वह पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष था.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. रंग पंचमी के मौके पर अंबेडकरवाड़ी में सार्वजनिक शौचालय के सामने जाधव भाइयों पर हमला किया गया. उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए. इसके बाद राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून बहने की वजह से दोनों की मौत हुई है. घटना का पता लगते ही जिला अस्तपताल में भारी भीड़ जमा हो गई.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है. अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई. उन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










