
महाराष्ट्र: नागपुर में टवेरा और ट्रक की टक्कर, 7 लोगों की मौत, एक घायल
AajTak
हादसा शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, टवेरा और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.
महाराष्ट्र के नागपुर-उमरेड़ हाइवे पर दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उमरगांव के पास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, टवेरा एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें टवेरा सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल को नागपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात साढे दस बजे के करीब टवेरा उमरेड से नागपुर की ओर आ रही थी. इसी दौरान उमरगांव के पास टवेरा की टक्कर ट्रक से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टवेरा के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतक में 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है. सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.
कुछ घंटे तक बाधित रहा हाईवे
हादसे के बाद नागपुर उमरेड़ हाईवे कुछ घंटे के लिए बाधित रहा. हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई. उधर, हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सकी. नागपुर के बेझनबाग इलाके के रहने वाले थे मृतक
मृतकों की पहचान अश्विन गेडाम, स्नेहा भुजाडे, आशिष भुजाडे, सागर शेंडे, नरेश डोंगरे, पद्माकर भालेराव और मेघना पाटील के रूप में हुई है. ये सभी नागपुर के बेझनबाग इलाके के रहनेवाले थे. वहीं, घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. संभावना है कि वह टवेरा का ड्राइवर होगा. फिलहाल घायल की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. उसका इलाज नागपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है. ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










