
महाराष्ट्र: नागपुर के कई इलाकों में पुलिस ने कर्फ्यू में दी ढील
AajTak
नागपुर शहर के नंदनवन और कपिल नगर पुलिस सीमा में कर्फ्यू हटा लिया गया है. इस बीच लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस सीमा में दोपहर 2 से 4 बजे तक नागरिकों को जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए कर्फ्यू में ढील दी जाएगी.
पिछले दिनों रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म के बाद औरंगजेब पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नागपुर में स्थित औरंगजेब के मकबरे को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है. पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है. अब पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि नागपुर शहर के नंदनवन और कपिल नगर पुलिस सीमा में कर्फ्यू हटा लिया गया है.
दो पुलिस थाना क्षेत्र का कर्फ्यू हटाया गया है. नंदनवन और कपिलनागर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके की संचारबंदी हटाई गई. इसके अलावा अन्य इलाकों में दोपहर 2 से 4 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है.
हिंसा के बाद लगा था कर्फ्यू
दंगे के बाद नागपुर पुलिस ने शहर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया था, तीन दिनों के बाद आज कुछ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी गई है. पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार, आज नंदनवन और कपिलनगर में कर्फ्यू पूरी तरह हटा दिया गया है.
लकड़गंज, पाचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर क्षेत्रों में नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने और जनजीवन सामान्य करने के लिए स्थिति की समीक्षा के बाद 20 मार्च 2025 से दोपहर 14:00 से 16:00 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी जाएगी. हालांकि, शाम 16:01 बजे से कर्फ्यू फिर से प्रभावी रहेगा. कोतवाली, तहसील और गणेशपेठ में कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा.
इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










