
महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव के लिए एक साथ आए अजित और शरद पवार, सीट बंटवारे पर चर्चा जारी
AajTak
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव से पहले अजित पवार ने शरद पवार गुट के साथ गठबंधन का ऐलान किया है. इसे परिवार की एकजुटता और महाराष्ट्र विकास का कदम बताया गया है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने रविवार को पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव के लिए शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ गठबंधन का ऐलान किया. यह ऐलान आगामी 15 जनवरी को राज्य के 29 नगर निगमों में होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी रैली के दौरान किया गया.
अजित पवार ने इस गठबंधन का अहम मकसद महाराष्ट्र के विकास और बंटे हुए परिवार को फिर से एकजुट करना बताया है.
दोनों गुटों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा जारी है. यह चुनावी तालमेल पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र की स्थानीय राजनीति को नई दिशा देने के लिए किया गया है.
परिवार की वापसी और विकास का लक्ष्य
अजित पवार ने चुनावी सभा में कहा कि उम्मीदवारों की लिस्ट तय करते वक्त दोनों गुटों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया. उन्होंने इसे 'परिवार का फिर से एक होना' बताया है. अजित के मुताबिक, लोगों के मन में गठबंधन को लेकर कई सवाल थे, जिनका जवाब अब मिल गया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के हित में कभी-कभी ऐसे कड़े और बड़े फैसले लेने पड़ते हैं. सीट बंटवारे की बातचीत आखिरी दौर में है और इसका ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शिवसेना पार्षद के पति की धारदार हथियार से हत्या, 9 गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










