
महाराष्ट्र: ठाणे में गड्ढे के कारण हुआ सड़क हादसा, 61 साल की महिला की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सड़क पर गड्ढा होने की वजह से एक महिला की जान चली गई. दरअसल महिला अपने बेटे के साथ बाजार जा रही थी और इसी दौरन स्कूटी अचानक गड्ढे़ में फंस गई. इससे महिला को जोरदार झटका लगा और वो सड़क पर गिर गई. सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक सड़क हादसे में 61 साल की महिला की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार की रात को हुआ जब महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर बैठकर बाजार जा रही थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, मृतक महिला भारती विजयकुमार भोई, लोधा पल्लवा की निवासी थीं. रात करीब 9:40 बजे उनकी स्कूटी सड़क पर बने गड्ढे में अचानक फंस गयी. इस झटके से महिला अपना संतुलन खो बैठीं और स्कूटी से नीचे गिर गईं.
गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.
इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










