
महाराष्ट्र-झारखंड में किसकी सरकार, यूपी उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं Exit Polls
AajTak
288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में MATRIZE, Chanakya Strategies और JVC अपने एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. वहीं, झारखंड में भी एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है.
महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो गई है. महाराष्ट्र में जहां 288 सीटों के लिए मतदान हुआ, वहीं झारखंड में बुधवार (20 नवंबर) को दूसरे फेज के तहत 38 सीटों पर वोटिंग हुई. दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. इससे पहले Exit Polls के आंकड़े सामने आ गए हैं.
सबसे पहले बात 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र की करें तो MATRIZE, Chanakya Strategies और JVC अपने एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. वहीं, झारखंड में भी एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. उधर, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है. एग्जिट पोल्स के मुताबिक यूपी में बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है.
महाराष्ट्र में किसे फायदा, किसे नुकसान? ये हैं Exit Polls के आंकड़े
- MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को 150-170 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी खेमा MVA को 110-130 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 8-10 सीटें जाने का अनुमान है.
- Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के मुताबिक महायुति को 152 से 160 सीटें तो MVA गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं, अन्य को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं.
- JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक महायुति को 159 सीटें, एमवीए को 116 और अन्य को 13 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. बात मराठवाड़ा रीजन की करें तो यहां 46 सीटों में से 19 सीटें महायुति को, 25 सीटें एमवीए को तो 2 सीटें अन्य को मिल सकती हैं. ठाणे-कोंकण में महायुति को बड़ा फायदा होता दिख रहा है. यहां 39 सीटों में से महायुति को 25, एमवीए को 11 तो अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं. झारखंड में कौन मारेगा बाजी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










