
महाराष्ट्र चुनाव के लिए शरद गुट की चौथी लिस्ट जारी, अनिल देशमुख की जगह बेटे को मिला टिकट
AajTak
शरद पवार गुट की एनसीपी ने काटोल सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है. पहले यहां से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता अनिल देशमुख चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब उनकी जगह पार्टी ने उनके बेटे सलिल देशमुख को उम्मीदवार बनाया है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) ने सोमवार को 6 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की. इस सूची में शरद गुट की एनसीपी ने नागपुर जिले की काटोल सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है. पहले यहां से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता अनिल देशमुख चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब उनकी जगह उनके बेटे सलिल देशमुख को पार्टी ने काटोल से अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने मान से प्रभाकर घरगे, वाई से अरुणादेवी पिसल, दौंड से रमेश थोराट, पुसद से शरद मैंद, सिंधखेड़ा से संदीप बेडसे और खानापुर से वैभव पाटिल को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही शरद गुट अब तक 82 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुका है.
महा विकास अघाड़ी 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 265 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. इसमें कांग्रेस के 99, शिवसेना यूबीटी के 84 और एनसीपी शरद गुट के 82 उम्मीदवार शामिल हैं. अभी एमवीए को 23 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है. वहीं, महायुति ने अब तक 260 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इसमें बीजेपी के 146, शिवसेना शिंदे गुट के 65 और एनसीपी अजित गुट के 49 उम्मीदवार शामिल हैं. महायुति को अभी 28 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों के लिए मतदान होना है और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
एनसीपी-एसपी ने रविवार को नौ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का नाम भी शामिल था. पार्टी ने उन्हें अणुशक्ति नगर से मैदान में उतारा है. फहद अहमद समाजवादी पार्टी की यूथ विंग के महाराष्ट्र अध्यक्ष थे. अब वह शरद गुट की एनसीपी में शामिल हो गए हैं. अणुशक्ति नगर में उनका मुकाबला अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना मलिक से होगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










