
महाराष्ट्र चुनाव के बाद CM पद के लिए MVA की मीटिंग, JP नड्डा ने की महासचिवों के साथ बैठक
AajTak
288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में MATRIZE, Chanakya Strategies और JVC अपने एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. वहीं, झारखंड में भी एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद की स्थिति की समीक्षा और मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद पर चर्चा के लिए मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में एमवीए नेताओं की मीटिंग हुई. इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) से संजय राउत, अनिल देसाई, कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और बंटी पाटिल और एनसीपी से जयंत पाटिल ने हिस्सा लिया.
सभी एमवीए नेता एक ही कार में कार्यक्रम स्थल से निकले. दिलचस्प बात यह रही कि एनसीपी नेता जयंत पाटिल ड्राइविंग सीट पर थे.
जेपी नड्डा के साथ बीजेपी नेताओं की मीटिंग
दूसरी तरफ महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव अभियान को लेकर जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के महासचिवों की बैठक हुई. इस मीटिंग में सदस्यता अभियान और संगठन के काम को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के फीडबैक पर भी बातचीत हुई. इस बैठक में सुनील बंसल, अरुण सिंह, विनोद तावड़े, राधामोहन सिंह अग्रवाल, तरुण चुग , दुष्यंत गौतम और संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: नतीजों से पहले ही MVA और महायुति में CM पद की दौड़ शुरू, नेताओं के बयानों ने मचाई खलबली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










