
महाराष्ट्र: खेलते समय 10 वर्षीय लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार में मातम
AajTak
महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिले के कोडोली गांव में दस वर्षीय श्रवण अजीत गावड़े की गुरुवार शाम गणपति मंडल में खेलते समय अचानक तबियत बिगड़ने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घर दौड़कर अपनी मां की गोद में लेटते ही उसने अंतिम सांस ली. घटना से परिवार और गांव में गहरा शोक फैल गया है.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की पन्हाला तहसील के कोडोली गांव में दुखद घटना हुई, जिसमें दस वर्षीय लड़के श्रवण अजीत गावड़े का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. लड़का खेल-खेल में अचानक बीमार हुआ और घर दौड़कर अपनी मां की गोद में लेट गया, जहां उसने अंतिम सांस ली. घटना से कोडोली और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
जानकारी के मुताबिक, श्रवण अपने परिवार के साथ वैभव नगर में रहता था. गुरुवार शाम वह गणपति मंडल में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते समय अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई. बच्चे ने तुरंत घर की ओर दौड़ लगाई और मां के पास पहुंचा, लेकिन कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालक की मौत गंभीर हृदयाघात के कारण हुई.
यह भी पढ़ें: कोल्हापुर में दो समुदायों में हिंसक झड़प, कई वाहनों में लगाई आग, पथराव में कई घायल
श्रवण की अचानक और दुखद मौत से गावड़े परिवार में गहरा शोक फैल गया है. अजीत गावड़े के दो बच्चे थे, जिनमें एक बेटा और एक बेटी. चार साल पहले उनकी बेटी का निधन हो चुका था. अब उनके इकलौते बेटे की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है.
स्थानीय लोग और पड़ोसी बच्चों की चंचल और मिलनसार प्रकृति की प्रशंसा करते थे. श्रवण हमेशा खेलकूद में आगे रहता और अन्य बच्चों के साथ मिलकर खेलता था. परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि उसका अचानक निधन सभी के लिए बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला है.
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घटना की पुष्टि की है. पूरे इलाके में बच्चे की मौत से मातम का माहौल है और लोग परिवार के दुख में शामिल होकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








