
महाराष्ट्र: कॉलेज प्रिंसिपल समेत 4 ने महिला शिक्षकों का किया यौन शोषण, केस दर्ज
AajTak
ठाणे शहर के एक कॉलेज के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट से जुड़े तीन अधिकारियों पर महिला शिक्षकों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है.
ठाणे शहर के एक कॉलेज के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट से जुड़े तीन अधिकारियों पर महिला शिक्षकों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है. श्रीनगर पुलिस के अनुसार, वागले एस्टेट इलाके के एक कॉलेज की चार महिला शिक्षकों ने प्रिंसिपल, चेयरमैन और मैनेजमेंट के दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
इन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत यौन उत्पीड़न, अश्लील हरकतें करने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है.
MNS कार्यकर्ताओं ने की पिटाई इस घटना से पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता प्रिंसिपल की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो तब सामने आया जब शिक्षकों ने प्रिंसिपल के कथित अश्लील व्यवहार की शिकायत MNS से की. MNS ठाणे शहर प्रमुख रवींद्र मोरे ने बताया कि महिला शिक्षकों की शिकायत के बाद उनके कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में जाकर प्रिंसिपल की पिटाई की.
शिकायत में क्या कहा गया? शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल और मैनेजमेंट अधिकारियों ने छात्रों के जरूरी कागजात एक अलमारी में बंद कर दिए और छात्रों को शिक्षकों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है.
महिला शिक्षकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग कर रही हैं. MNS नेता मोरे ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल दो कॉलेजों से जुड़े हुए हैं, जो कि अवैध है. उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं.
पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










