
महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसकर ने बाला साहब पर कही ये बात, उद्धव पर बचते नजर आए
AajTak
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है. इस विस्तार में सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए दीपक केसरकर को भी जगह मिली है. केसरकर ने कहा कि सुबह बालासाहब स्मृतिस्थल पर गए थे तब विरासत का सवाल आया. उद्धव सहाब पर मैं कभी नही बोलूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता है. मैं म्यूंसिपल में था तभी मैंने काफी काम किया था.
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है. इस विस्तार में सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए दीपक केसरकर को भी जगह मिली है. दीपक केसरकर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाला साहब का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सुबह बालासाहब स्मृतिस्थल पर गए थे तब विरासत का सवाल आया. उद्धव साहब पर मैं कभी नही बोलूंगा.
केसकर ने कहा, इतिहास गवाह है कि महाराष्ट्र में संघर्ष हुआ था. मुंबई के साथ संयुक्त महाराष्ट्र बना तब प्रबोधनकर ठाकरे थे, जिन्होंने मराठी आत्मसम्मान के लिए लड़ाई लड़ी होगी ये पता था. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता है. मैं म्यूंसिपल में था तभी मैंने काफी काम किया था. टूरिस्ट महाराष्ट्र में काफी आते हैं. फेस्टिवल या महाराष्ट्र में काफी चीजे थीं. टूरिस्ट के बारे में सोचना चाहिए. इतिहास लोगो के सामने आना चाहिए.
मंत्री ने कहा कि अभी तक कुछ काम शुरू है, इसलिए पोर्टफोलियो नहीं हुआ है. केंद्र से डबल मदद राज्य दे रहा है. किसी भी काम का प्रोसेस होता है. स्टाफ, ऑफिस का काम होता है जिसे देर लगती है, पर अधिवेशन के पहले तो पोर्टफोलियो हो जाएंगे.
नाना पटोले पर केसकर ने कहा कि अनैसर्गिक आघाड़ी के बारे में नाना का कहना उचित है. केसकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संजय राठौड़ को क्लीन चिट डिपार्टमेंट से मिला, फिर सवाल क्यों हो रहा है. बिहार पर उन्होंने कहा कि नीतीश अच्छे सीएम हैं. पहले बीजेपी, RJD फिर बीजेपी फिर RJD ऐसा करने के बाद क्या उनका अनुभव है ये बताना पड़ेगा? नरेंद्र मोदी अच्छे पीएम हैं इसलिए उन्हें RJD के साथ जाने के बाद भी अपनाया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







