
महाराष्ट्र के ठाणे में 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, 7 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 7 महीने पहले पड़ोस की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी लड़की की मां की शिकायत पर की गई है.
पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात महीने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कॉलेज प्रिंसिपल समेत 4 ने महिला शिक्षकों का किया यौन शोषण, केस दर्ज
अधिकारी ने बताया कि 9 वर्षीय लड़की अपने घर के पास एक मैदान में खेल रही थी. इसी दौरान शहर में एक पावरलूम पर काम करने वाले आरोपी ने उसे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे देने के बहाने फुसलाया. इसके बाद अपने घर ले गया और उसे अनुचित तरीके से छुआ.
हालांकि, तब लड़की मां ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी. जिसके चलते पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई थी. वहीं, शुक्रवार रात लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.ट
यह भी पढ़ें: जिसने किया सैफ पर हमला वो ठाणे की झाड़ी में छिपा मिला, मुंबई पुलिस के सामने कुबूला अपना जुर्म
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने की बात कबूल ली है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










