
महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा... भीमाशंकर दर्शन करने जा रहे कार सवार 3 की मौत 3 घायल
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जानकारी के मुताबिक, कार सवार कल्याण से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जा रहे थे. इस दौरान टोकावड़े में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यह हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे टोकावड़े थाने के बोरांडे गांव में हुआ.
जानकारी के मुताबिक, कार सवार कल्याण से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जा रहे थे. इस दौरान टोकावड़े में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. मृतकों की पहचान नरेंद्र म्हात्रे (34), प्रतीक चोरघे (30) और अश्विन भोईर (28) के रूप में हुई है. वहीं, घायलों की पहचान शिवाजी घाडगे (35), वैभव कुमावत (24) और अक्षय घाडगे (25) के रूप में हुई है. सभी ठाणे जिले के कल्याण तालुका के रहने वाले थे.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के ठाणे में बीच सड़क गिरी लकड़ी की होर्डिंग, कई वाहन क्षतिग्रस्त
पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग रविवार रात कल्याण से भीमाशंकर मंदिर जाने के लिए अर्टिगा कार में सवार हुए थे. जब कार टोकावड़े पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार एक पेड़ से टकरा गई. सभी कार में फंस गए. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया.
हालांकि, तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन के पैर और हाथ में फ्रैक्चर है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. टोकावड़े पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक दिनकर चकोर ने कहा, हमें पता चला कि मृतक नरेंद्र म्हात्रे कल्याण में ठेकेदार था और अन्य दो मृतक म्हात्रे की साइट पर काम करता था. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










