
महाराष्ट्र के ठाणे में फूटा कोरोना बम! 20 मरीजों के सैंपल में से 5 में मिला कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ठाणे शहर में 30 नवंबर से लेकर अब तक 20 मरीजों का सैंपल लिया गया, जिसमें से JN.1 वैरिएंट के 5 मामले सामने आए हैं. अभी ठाणे में कोरोना के 28 एक्टिव केस हैं.
महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. यहां 20 सैंपल में से 5 में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ठाणे शहर में 30 नवंबर से लेकर अब तक 20 मरीजों का सैंपल लिया गया, जिसमें से JN.1 वैरिएंट के 5 मामले सामने आए हैं.
बता दें कि अभी ठाणे में कोरोना के 28 एक्टिव केस हैं. इनमें से दो का ही इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, बाकी अपने घरों में उपचार करा रहे हैं.
अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
जिन मरीजों में कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट पाया गया है, उसमें एक महिला भी शामिल है. हालांकि, वह अस्पताल में भर्ती नहीं है. इस बीच, ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर और उनके नवी मुंबई समकक्ष राजेश नार्वेकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए.
इन राज्यों में भी सामने आ रहे केस
बता दें कि महाराष्ट्र के अलावा कोरोना के मरीज कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और गोवा में भी सामने आ रहे हैं. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बताया था कि देशभर में सब-वैरिएंट कई मामले सामने आए हैं. राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अपने मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










