
महाराष्ट्र के जलगांव में दो पक्षों में फिर झड़प, मूर्ति तोड़े जाने के बाद तनाव, 12 लोग हिरासत में
AajTak
जलगांव के एसपी एम राजकुमार ने न्यूज एजेंसी एनआईए को बताया कि जिले के अतरवाल गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक मूर्ति को तोड़े जाने के बाद दो गुटों में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शनिवार को दो गुटों के बीच फिर से झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि एक मूर्ति को तोड़े जाने के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई.
जलगांव के एसपी एम राजकुमार ने न्यूज एजेंसी एनआईए को बताया कि जिले के अतरवाल गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक मूर्ति को तोड़े जाने के बाद दो गुटों में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा कि गांव में अब हालात नियंत्रण में हैं और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
30 मार्च को दो पक्षों में हुआ था तनाव
पुलिस ने बताया कि इससे पहले 30 मार्च को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक मस्जिद के बाहर बज रहे संगीत को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जलगांव एसपी ने बताया कि दो प्राथमिकी दर्ज की गई हं और वर्तमान में हालात शांतिपूर्ण हैं और नियंत्रण में हैं. पुलिस ने कहा कि एक मस्जिद के बाहर बजने वाले संगीत को लेकर समूहों में असहमति के बाद मामला बढ़ गया, जिसके कारण झड़प हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










