
महाराष्ट्र के उल्हालनगर में 12वीं की छात्रा से कॉलेज के वॉचमैन ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उल्हालनगर में एक 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि कॉलेज के एक कार्यक्रम के लिए वो कपड़े बदल रही थी. इसी दौरान वॉचमैन ने उससे अश्लील बातें कर छेड़छाड़ की. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के उल्हालनगर में एक 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वो अपनी सहेली के साथ कॉलेज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कपड़े बदल रही थी. इसी दौरान वॉचमैन ने उसके साथ अश्लील बातें कर छोड़छाड़ की. इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी वॉचमैन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर जांच की जा रही है. इस घटना के बाद से छात्रा काफी डरी हुई है, पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.
12वीं की छात्रा से वॉचमैन ने की छेड़छाड़
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकता कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया. साथ ही आरोपी वॉचमैन की जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं मनसे कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच तीखी बहस भी हुई.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: क्लास में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने वाला टीचर अरेस्ट, केस दर्ज https://www.aajtak.in/rajasthan/story/teacher-arrested-for-showing-obscene-videos-to-girl-students-tonk-rajasthan-lclar-strc-2057607-2024-09-30
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










