
महाराष्ट्र की सियासत में छिड़ा 'विज्ञापन युद्ध', BJP के 'देवाभाऊ' कैंपेन का शरद गुट ने यूं दिया जवाब
AajTak
'देवा तूच सांग' कैंपेन में भगवान को साक्षी मानकर सरकार से सवाल पूछे गए हैं. इसमें किसानों के ऋण माफी की समयसीमा, 2100 रुपये वाली 'लड़की बहिन' योजना की स्थिति और बढ़ती बेरोजगारी के समाधान जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार से जवाब मांगे गए हैं.
महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी (BJP) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के बीच कैंपेन वॉर छिड़ गया है. एनसीपी-एसपी ने भाजपा के 'देवाभाऊ' कैंपेन के जवाब में 'देवा तूच सांग' (हे भगवान, तू ही बता) नाम से एक तीखा विज्ञापन अभियान शुरू किया है. यह कैंपेन आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच छिड़ी सियासी जंग को और तेज कर रहा है.
भाजपा का 'देवाभाऊ' कैंपेन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक प्रिय और सम्मानित नेता के रूप में पेश करता है. अखबारों में फुल पेज के विज्ञापनों और होर्डिंग्स के जरिए देवेंद्र फडणवीस को 'देवाभाऊ' कहकर जनता से भावनात्मक अपील की जा रही है, जो उन्हें एक बड़े भाई जैसे प्यारे चेहरे के रूप में स्थापित करने की कोशिश है. वहीं एनसीपी-एसपी ने बीजेपी के कैंपेन को सीधे चुनौती देते हुए अपना कैंपेन लॉन्च किया, जो व्यक्तिगत तारीफों के बजाय सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाता है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: DRI का एक्शन, न्हावा शेवा बंदरगाह से 12 करोड़ के पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर जब्त
'देवा तूच सांग' कैंपेन में भगवान को साक्षी मानकर सरकार से सवाल पूछे गए हैं. इसमें किसानों के ऋण माफी की समयसीमा, 2100 रुपये वाली 'लड़की बहिन' योजना की स्थिति और बढ़ती बेरोजगारी के समाधान जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार से जवाब मांगे गए हैं. नासिक जैसे शहरों में लगे बैनर और अखबारों के फ्रंट पेज विज्ञापनों ने राज्य भर में हलचल मचा दी है. शरद पवार की पार्टी अपने विज्ञापन के पीछे तर्क दे रही है कि उसका मकसद- राजनीति को व्यक्तित्व-केंद्रित से हटाकर शासन और जनकल्याण पर केंद्रित करना है.
इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तीखा प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'राजनीतिक नौटंकी' बताया और विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'विपक्ष को जनता के बीच जाना चाहिए, न कि भगवान से सवाल पूछने चाहिए. हमारी सरकार ने जो वादे किए, वे पूरे हो रहे हैं. किसान भाइयों की कर्जमाफी हो चुकी है, और लड़की बहिन योजना लाखों महिलाओं तक पहुंच रही है. बेरोजगारी पर हमारी योजनाएं रोजगार पैदा कर रही हैं. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का यह कैंपेन महज हताशा का नतीजा है.'
यह भी पढ़ें: मॉनसून फिर एक्टिव! महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










