
महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ ने टीपू सुल्तान से की थी छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना, अब मांगी माफी
ABP News
Maharashtra News: हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने वाले बयान के बाद माफी मांग ली है. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.
महाराष्ट्र में कांग्रेस समिति के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल अपने बयान की वजह से विवादों में आ गए. हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से कर दी थी. इस वजह से उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अपने बयान के बाद अब उन्होंने माफी मांग ली है. कांग्रेस नेता ने बयान पर कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के दुर्भावनापूर्ण एजेंडे के तहत सामाजिक तनाव पैदा करने के लिए उनके बयान को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया.
कांग्रेस नेता ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का मूल उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अलग-अलग राष्ट्रीय हस्तियों के चित्रों को एक साथ प्रदर्शित कर एकता को बढ़ावा देना था. सपकाल ने आरोप लगाया कि उनके भाषण के एक हिस्से को संदर्भ से हटाकर सोशल मीडिया पर इस तरह फैलाया गया कि यह गलत धारणा बन गई कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की थी.
मालेगांव महानगर पालिका की उप महापौर निहाल अहमद के कार्यालय में 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान का चित्र लगाये जाने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसका शिवसेना पार्षदों और हिंदू संगठनों ने विरोध किया था.
सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता व उनके ‘स्वराज’ के विचार को प्रस्तुत करने के तरीके का उल्लेख करते हुए अंग्रेजों के खिलाफ टीपू सुल्तान के युद्ध आह्वान का उदाहरण दिया और दावा किया कि यह एक ऐसा आदर्श था, जिसे उन्होंने उसी तर्ज पर व्यक्त किया था.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












