
महाराष्ट्र: कपड़ा व्यापारी से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र पुलिस ने बारामती में कपड़ा व्यापारी से लूटपाट करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, कपड़ा व्यापारी से लूटपाट करने वाले गिरोह ने हथियारों के बल पर 8 लाख रुपये लूट लिए थे. इस मामले में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है.
महाराष्ट्र के बारामती में कपड़ा व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है. साथ ही लूटी गई रकम में से करीब एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. तीनों आरोपियों को दस अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है.
पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च को अब्दुल रहीम कुरैशी अपनी बोलेरो गाड़ी में कपड़ा खरीदने जा रहे थे. बारामती तालुका के मोरगांव निरा रास्ते में चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोका. इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर 8 लाख रुपये लूट लिए थे.
आरोपियों को 10 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया
कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर वड़गांव पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की. पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर कपड़ा व्यापारी से लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया.
गिरोह के सदस्यों की पहचान मोहित भंडारी, अमूल कुमावत और इप्ताकर शेख के रूप में हुई है. तीनों आरोपी संभाजी नगर के रहने वाले हैं. पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इसके बाद 10 अप्रैल तक उन्हें पुलिस रिमांड में भेजा गया है.
अंधेरी वेस्ट में पुलिस ने पांच महिलाओं को किया अरेस्ट

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








