
महाराष्ट्र और गुजरात में ED की बड़ी कार्रवाई, फर्जी KYC मामले में 23 ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
ED की टीम ने फर्जीवाड़े से जुड़ मामले में महाराष्ट्र और गुजरात में कुल 23 जगहों पर छापेमारी की है. यह मामला फर्जी दस्तावेजों और फेक KYC के जरिए बड़ी तादाद में बैंक अकाउंट्स खोलने से जुड़ा है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने फर्जीवाड़े से जुड़ मामले में महाराष्ट्र और गुजरात में बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, दोनो राज्यों में कुल 23 जगहों पर जांच एजेंसी के द्वारा छापेमारी की गई है. यह मामला फर्जी दस्तावेजों और फेक KYC के जरिए बड़ी तादाद में बैंक अकाउंट्स खोलने से जुड़ा है.
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने गुजरात के नासिक, सूरत, अहमदाबाद, मालेगांव और मुंबई में 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. मामले में आरोपी सिराज अहमद की चाय और कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है. आरोपी ने गरीब बैकग्राउंड के लोगों को लालच दिया और उनके डॉक्यूमेंट्स लेकर बैंक अकाउंट्स खुलवाए.
अकाउंट्स खुलवाने के बाद आरोपियों ने एपीएमसी मार्केट में नौकरी दिलाने का वादा किया. इस फर्जीवाड़े में कुल 14 अकाउंट्स खोले गए, जिसमें 2200 ट्रांजेक्शन होने की जानकारी है. इन बैंक अकाउंट्स के जरिए कुल 112 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए, जबकि डेबिट साइड पर 315 ट्रांजेक्शन हुए.
करोड़ों के ट्रांजैक्शन का मामला
मुंबई की ईडी टीम ने Malegaon Nasik Mercantile Bank में कई बैंक अकाउंट्स खोलने और फिर बेनामी खातों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड प्राप्त करने और फिर इसे कई बेनामी खातों में ट्रांसफर करने से जुड़े मामले में छापेमारी की, जिन्होंने तुरंत ही राशि निकाल ली. मनी लॉन्ड्रिंग का संदिग्ध मामला, कई राज्यों से अवैध उपयोग के लिए धन का उपयोग किए जाने का शक है. अकाउंट्स सिराज अहमद नाम के शख्स द्वारा फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके खोले गए थे और अब ईडी सिराज अहमद से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रहा है और उन अकाउंट्स की तलाशी ले रहा है, जहां आरोपी ने फंड ट्रांसफर किया है.
बीजेपी नेता ने लगाया था 'जिहाद' का आरोप

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








