
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना बागी गुट के नेता, गुवाहाटी में विधायकों की बैठक में फैसला
AajTak
महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा गुरुवार को भी पूरे दिन जारी रहा. दिनभर बयानबाजी और बैठकें होती रहीं. शिवसेना नेता संजय राउत भी इस उठापटक पर दिनभर बयानबाजी करते रहे. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के अलावा बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे के बयान भी आते रहे.
महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम में गुरुवार रात बड़ा घटनाक्रम हुआ. गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी विधायकों ने देर रात बैठक की, जिसमें एकनाथ शिंदे को शिवसेना बागी गुट का नेता चुना गया. साथ ही इसी बैठक में भरत गोगावाले को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया. इसके बाद डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल, विधायी सचिव और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र भेजा गया. इस पत्र में शिवसेना के 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं. बागी विधायकों की यह दूसरी बैठक है. इससे पहले हुई बैठक में जारी किए गए पत्र में 30 विधायकों के हस्ताक्षर थे.
गुरुवार को भी महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा पूरे दिन जारी रहा. दिनभर बयानबाजी और बैठकें होती रहीं. शिवसेना नेता संजय राउत भी इस उठापटक के बीच दिनभर बयानबाजी करते रहे. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के अलावा बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे के बयान भी आते रहे. सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की और शुक्रवार को जिला प्रमुखों की बैठक बुलाई.
12 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला
शिवसेना की बैठक में मौजूद न रहने वाले 12 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया गया है. पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने आजतक से कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास वर्षा बंगले पर शिवसेना विधायकों की बैठक बुलाई थी. जिसके लिए व्हिप जारी किया गया था. बावजूद उसके कुछ विधायक बैठक में मौजूद नहीं रहे. इस नोटिस का कुछ विधायकों ने जवाब दिया. उनके जवाब से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने झूठा कारण बताया है. इसीलिए पार्टी ने उनकी सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है. हमने विधानसभा उपाध्यक्ष को पिटीशन सौंपी है, जिसमें 12 विधायकों के नाम हैं.
शिंदे बोले- किसे डराने की कोशिश कर रहे हैं?
इसके बाद शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसे डराने की कोशिश करे रहे हैं. आपके तरीकों और कानून को भी हम जानते हैं. उन्होंने कहा कि 10 वां (शेड्यूल) व्हीप विधानसभा के कामकाज के लिए लगता है, बैठक के लिए नहीं. सुप्रीम कोर्ट में इस तरह के असंख्य मामले में हैं. 12 विधायकों पर कार्रवाई की बात कहकर आप हमें डरा नहीं सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम असली शिवसेना हैं, बाल ठाकरे की शिवसेना. हम कानून जानते हैं, इसलिए हमको धमकी मत दो. उन्होंने आगे कहा कि विरोधियों के पास संख्या नहीं है, फिर भी सरकार चला रहे हैं. अब हम उन पर कार्रवाई की मांग करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










