महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को हाईकोर्ट से झटका, ठाणे में 'दिवाली पहाट' कार्यक्रम की मांग वाली याचिका खारिज
AajTak
शिंदे गुट के सदस्यों को इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति ठाणे नगर निगम (टीएमसी) द्वारा दी गई है. उद्धव ठाकरे गुट के सांसद राजन विचारे के भतीजे मंदार विचारे और ठाणे के तलाव पाली में पंडाल स्थापित करने वाले एक ट्रस्ट सहित तीन अन्य ने इसके खिलाफ याचिका दायर की थी.
उद्धव ठाकरे गुट को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कारण, हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है. जिसमें 24 अक्टूबर को ठाणे में दिवाली की सुबह होने वाले संगीत कार्यक्रम "दिवाली पहाट" के आयोजन की मांग की गई थी. न्यायमूर्ति आरडी धानुका और न्यायमूर्ति कमल खता की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि बंबई हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया गया है, जो बेबुनियाद है.
बता दें कि शिंदे गुट के सदस्यों को इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति ठाणे नगर निगम (टीएमसी) द्वारा दी गई है. उद्धव ठाकरे गुट के सांसद राजन विचारे के भतीजे मंदार विचारे और ठाणे के तलाव पाली में पंडाल स्थापित करने वाले एक ट्रस्ट सहित तीन अन्य ने इसके खिलाफ याचिका दायर की थी. याचिका में ठाणे में पंडाल और मंच बनाने के लिए शिंदे गुट को अनुमति देने वाले टीएमसी के 13 अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी गई थी.
अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप
याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उन्हें 2016-17 से संबंधित स्थान पर दिवाली पहाट समारोह आयोजित करने की अनुमति मिली थी. इसलिए उन्हें इसे उसी स्थान पर कार्यक्रम करने का पूरा अधिकार है, क्योंकि पहले भी बड़ी संख्या में ठाणे के निवासियों ने इसमें भाग लिया था. याचिका में यह भी तर्क दिया गया कि ठाणे नगर निगम, पुलिस विभाग और राज्य सरकार के पदाधिकारी एकनाथ शिंदे की वर्तमान सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं. याचिका में कहा गया है, "मौजूदा प्रतिवादियों द्वारा की गई पूरी कवायद पूरी तरह से याचिकाकर्ताओं को परेशान करने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित है."
इसके अलावा याचिकाकर्ताओं ने कहा कि निगम पूरी तरह से जानता है कि प्रतिवादी युवा सेना के अध्यक्ष और सदस्य नहीं हैं और इस प्रकार उन्हें किसी भी अनुमति के लिए आवेदन करने का कोई अधिकार नहीं है. उधर, शिंदे गुट के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले दस वर्षों से संगीत कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और उन्हें जो अनुमति मिली है, वह उनकी व्यक्तिगत क्षमता से मिली है.
'30 दिन पहले करना होता है आवेदन'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










