
महाराष्ट्र: इंटरनेट बंद, यूनिवर्सिटी परीक्षाएं टलीं, अब तक 45 गिरफ्तार...अकोला में हिंसा के बाद तनाव जारी
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई थी. इसके बाद जमकर पथराव हुआ था. उपद्रवियों ने इस दौरान कई गाड़ियां तोड़ दी थीं. हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जबकि दो पुलिसकर्मी समेत 8 लोग जख्मी हुए थे.
महाराष्ट्र के अकोला में सोशल मीडिया पर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शनिवार को फैली हिंसा के मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इतना ही नहीं इंटरनेट पर भी प्रतिबंध को बरकरार रखा गया है. अकोला में यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं टाल दी गई हैं.
महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई थी. इसके बाद जमकर पथराव हुआ था. उपद्रवियों ने इस दौरान कई गाड़ियां तोड़ दी थीं. हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जबकि दो पुलिसकर्मी समेत 8 लोग जख्मी हुए थे. इसके बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर धारा 144 लगा दी गई थी.
दरअसल, अकोला के पुराने शहर में इंस्टाग्राम पर एक धार्मिक पोस्ट की गई थी. इसके चलते कई लोग इकट्ठा होकर पुलिस थाने में पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. इसी बीच पुलिस स्टेशन पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और गाड़ियों की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी.
हिंसा में हुई थी विलास की मौत
हिंसा में विलास गायकवाड़ की मौत हो गई थी. 40 साल के विलास इलेक्ट्रिशियन थे. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत करने थाने पहुंची भीड़ ने उग्र होकर तोड़फोड़ की थी. देखते ही देखते एक और समुदाय के लोग सामने आ गए, उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया था. दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई. पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बल का प्रयोग किया था. उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे.
SP संदीप घुगे ने बताया कि झड़प में एक की मौत हुई. इस मामले में विलास के रिश्तेदार मोहन किशन गोंडवाले ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









