
महाराष्ट्र: आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, 17 जानवरों की भी गई जान
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सचिन बवस्कर और गणेश जाधव के रूप में हुई है. दोनों कौठा कोली गांव के निवासी थे और घटना के समय खेत के पास मौजूद थे. बिजली गिरने की एक अन्य घटना में 17 पालतू जानवर, जिनमें गायें और बकरियां भी मारी गई हैं.
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में जारी प्री-मानसून बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दर्दनाक हादसा सोमवार को जालना जिले के कौठा कोली गांव में हुआ. वहीं लातूर जिले में बिजली गिरने से 17 पालतू जानवरों की मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जालना जिला प्रशासन ने बताया कि, मृतकों की पहचान सचिन बवस्कर (30) और गणेश जाधव के रूप में हुई है. दोनों कौठा कोली गांव के निवासी थे और घटना के समय खेत के पास मौजूद थे. बिजली गिरने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
इधर, लातूर जिले में भी बिजली गिरने की एक अन्य घटना में 17 पालतू जानवर, जिनमें गायें और बकरियां शामिल थीं, मौके पर ही मारे गए. किसानों को इस हादसे से भारी नुकसान हुआ है.
मराठवाड़ा क्षेत्र में इन दिनों प्री-मानसून की बौछारें तेज हो गई हैं और बारिश के साथ गरज-चमक का सिलसिला जारी है. एक अधिकारी के अनुसार, क्षेत्र में इस महीने अब तक 32.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है, जो कि अनुमानित मात्रा से 256 प्रतिशत अधिक है. सबसे अधिक वर्षा छत्रपति संभाजीनगर जिले में 32.9 मिमी रिकॉर्ड की गई है.
प्रशासन ने किसानों और ग्रामीणों को चेताया है कि इस तरह की मौसमीय गतिविधियों के दौरान खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.
राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं पशुपालकों को भी सरकारी सहायता मुहैया कराने की बात कही गई है. ग्रामीणों में इस प्राकृतिक आपदा को लेकर भय का माहौल है और सभी ने प्रशासन से समय रहते राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










