
महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में 'I Love Muhammad' विवाद पर भड़की आग, सड़क जाम करने पर पुलिस का लाठीचार्ज
AajTak
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर पुलिस ने एक विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद 30 लोगों को हिरासत में लिया है और पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा. एक रंगोली को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था.
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में नवरात्रि रंगोली को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया. शहर के मिलीवाडा इलाके में रविवार रात किसी अज्ञात शख्स ने रंगोली बनाकर उस पर 'I Love Muhammad' लिख दिया. आज सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के युवक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन हिंसक हो गया. पुलिस को हालात काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.
दरअसल, घटना आज सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई. मामला तब भड़का जब कुछ लोगों ने रंगोली में 'आई लव मोहम्मद' लिखा देखा. इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज की.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रंगोली बनाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने तोफखाना थाना इलाके के कोटला में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
करीब आधे घंटे बाद जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. जवाब में पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और क्षेत्र में अब शांति है.
अहिल्यानगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और 30 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि हालात अब काबू में है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










