
महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के लिए पवार के 'पावर बैंक' बनने के पीछे क्या है पॉलिटिक्स?
AajTak
शरद पवार की प्रेस कॉफ्रेंस से साफ हो गया है कि एनसीपी अपने नेता और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा नहीं लेगी. एनसीपी यह बताने की कोशिश कर रही है कि परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के चलते इस तरह से आरोप लगा रहे हैं और वो बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं. यही नहीं, पवार ने कहा कि जिस तारीख के बीच आरोप लगाए गए हैं, उस वक्त 5 से 15 फरवरी तक महाराष्ट्र के गृह मंत्री अस्पताल में भर्ती थे.
मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के करीब मिली विस्फोटकों से भरी कार की जांच में हो रहे खुलासे से उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास आघाड़ी सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख फंसते नजर आ रहे हैं. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हर महीने सौ करोड़ रुपए की उगाही का टारगेट दे रखा था. इस मामले को लेकर कल तक जांच की बात करने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार अब गृहमंत्री अनिल देशमुख के समर्थन में खुलकर आ गए हैं और क्लीन चिट दे रहे हैं. पवार ने साफ तौर पर कहा कि देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं बनता है, जो आरोप उन पर लगे हैं उनमें कोई दम नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों अनिल देशमुख के लिए शरद पवार ढाल बनकर सामने खड़े हैं? शरद पवार की प्रेस कॉफ्रेंस से साफ हो गया है कि एनसीपी अपने नेता और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा नहीं लेगी. एनसीपी यह बताने की कोशिश कर रही है कि परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के चलते इस तरह से आरोप लगा रहे हैं और वो बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं. यही नहीं, पवार ने कहा कि जिस तारीख के बीच आरोप लगाए गए हैं, उस वक्त 5 से 15 फरवरी तक महाराष्ट्र के गृह मंत्री अस्पताल में भर्ती थे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










