
महाराष्ट्रः सांप्रदायिक नारा न लगाने समेत 13 शर्तों के साथ राज ठाकरे को जनसभा की अनुमति
AajTak
राज ठाकरे आज पुणे के स्वारगेट छाना क्षेत्र में एक जनसभा करेंगे. पुलिस ने 13 शर्तों के साथ जनसभा करने की परमिशन दी है. इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि जनसभा के दौरान सांप्रदायिक नारे नहीं लगाए जाएं.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे आज पुणे में एक जनसभा करेंगे. राज ठाकरे जनसभा में इस बात का भी खुलासा कर सकते हैं कि उन्होंने अयोध्या की अपनी 5 जून की यात्रा क्यों स्थगित की. लेकिन स्वारगेट पुलिस ने 13 शर्तों के साथ जनसभा करने की अनुमित दी है.
स्वारगेट पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि गणेश कला क्रीड़ा मंच पर होने वाली जनसभा में कोई भी सांप्रदायिक नारा नहीं लगाया जाएगा. अगर शर्तों का उल्लंघन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि राज ठाकरे के भाषण से किसी भी समुदाय का अपमान नहीं होना चाहिए. लोगों में द्वेष पैदा नहीं होना चाहिए.
पुलिस ने कहा है कि जनसभा में शामिल होने वाले लोगों को आत्म-अनुशासन का पालन करना होगा. साथ ही जनसभा के आयोजकों को ये सुनिश्चित करना होगा कि वह लोगों के बीच जागरूकता पैदा करेंगे. इस दौरान आक्रामक नारे नहीं लगाए जााएंगे.
सभागार की क्षमता के अनुसार ही लोग जनसभा में एकत्र हों, जरूरत से अधिक भीड़ न जुटे. उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित शोर के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए. पुलिस के पत्र में कहा गया है कि गणेश कला क्रीड़ा मंच पर होने वाली रैली में कोई भी व्यक्ति हथियार नहीं ले जाएगा.
बता दें कि मुंबई में गुड़ी पड़वा और औरंगाबाद में राज ठाकरे ने रैली की थी. इसमें उन्होंने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी भी दी थी. इसके बाद प्रदेश की राजनीति जमकर गरमाई थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










