
महाराष्ट्रः उर्स के दौरान हजारों की भीड़ में घुसा सांड़, मच गई अफरा-तफरी, देखिए VIDEO...
AajTak
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में उर्स के दौरान सांड़ भीड़ के बीच घुस गया. बताया जा रहा है कि उर्स में करीब 15 हजार लोग मौजूद थे. उसी समय भागते हुए एक सांड़ ने भीड़ में घुसकर लोगों को रौंद दिया. इस दौरान 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं.
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद शहर में हजरत ख्वाजा शमशुद्दीन गाजी के उर्स में भीड़ के बीच एक सांड़ घुस गया. इससे 14 लोग घायल हो गए. जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान उर्स में करीब 15 हजार लोग मौजूद थे. घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में रात करीब 3 बजे की है. यहां उर्स चल रहा था, जिसमें करीब 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे. बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच एक सांड़ घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. लोग सांड़ से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
यहां देखें वीडियो...
पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित
घायलों में 2 श्रद्धालु परांडा, 1 कर्नाटक का और 11 उस्मानाबाद शहर के हैं. इनमें 7 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड़ जैसे ही भीड़ में घुसा तो तुरंत भगदड़ मच गई और लोग बचने की कोशिश करने लगे.
घटना की जानकारी मिलने के बाद उस्मानाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसी के साथ मेडिकल टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया. वहीं घायलों का इलाज किया गया. इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











