
महाराष्ट्रः अलग-अलग जिलों में मंत्रियों की मौजूदगी में दो लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास, ये थी वजह
AajTak
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने राज्य मंत्री दत्तात्रेय भारणे के काफिले के सामने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, जो बीड में सरकारी विश्राम गृह की ओर जा रहे थे. इसी तरह की एक अन्य घटना धुले में हुई, जहां वावद्य पाटिल नामक एक व्यक्ति ने गणतंत्र दिवस समारोह में आत्मदाह करने की कोशिश की.
महाराष्ट्र के बीड और धुले जिलों में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलग-अलग मुद्दों के विरोध में दो लोगों ने राज्य के मंत्रियों की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास किया. इन दोनों घटनाओं से हड़कंप मच गया. इसके बाद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया.
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने राज्य मंत्री दत्तात्रेय भारणे के काफिले के सामने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, जो बीड में सरकारी विश्राम गृह की ओर जा रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नितिन मुजमुले नामक व्यक्ति ने बीड नगर पालिका में घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीता अंधारे को हटाने की मांग की.
स्थानीय पुलिस अफसर ने बताया कि जैसे ही मंत्री का काफिला डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर भवन पहुंचा, मुजमुले ने खुद पर पेट्रोल डाला और खुद को आग लगाने का प्रयास किया, तभी आसपास के पुलिसकर्मियों ने दखल देकर उसे रोक लिया. उस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
इसी तरह की एक अन्य घटना धुले में हुई, जहां वावद्य पाटिल नामक एक व्यक्ति ने गणतंत्र दिवस समारोह में आत्मदाह करने की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को वावद्य पाटिल ने संरक्षक मंत्री जयकुमार रावल की मौजूदगी में ध्वजारोहण समारोह में खुद को आग लगाने की कोशिश की.
वावद्य पाटिल शिरपुर शहर में गौशालाओं से मवेशियों के अवैध परिवहन पर कथित पुलिस निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










