
महाराणा प्रताप के वंशज और पूर्व BJP सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
AajTak
महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ राजसमंद जिले के नाथद्वारा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से भाजपा सांसद हैं.
पूर्व भाजपा सांसद और मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को 83 वर्ष की आयु में उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. परिवार के सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. महेंद्र सिंह मेवाड़ 16वीं सदी के राजपूत राजा महाराणा प्रताप के वंशज थे, जिन्होंने 1597 में अपनी मृत्यु तक मेवाड़ पर शासन किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चित्तौड़गढ़ के सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने उनकी मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ राजसमंद जिले के नाथद्वारा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से भाजपा सांसद हैं.
सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अमूल्य योगदान देने वाले चित्तौड़गढ़ के पूर्व सांसद और मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत राजस्थान की विरासत को सहेजने और संवारने में जुटे रहे। उन्होंने लोगों की सेवा के लिए पूरे समर्पित भाव से…
पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अमूल्य योगदान देने वाले चित्तौड़गढ़ के पूर्व सांसद और मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वह जीवनपर्यंत राजस्थान की विरासत को सहेजने और संवारने में जुटे रहे. उन्होंने लोगों की सेवा के लिए पूरे समर्पित भाव से काम किया. समाज कल्याण के उनके कार्य हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति!'
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'पूर्व सांसद महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें.' सीपी जोशी ने कहा, 'उनका दुखद निधन क्षेत्र और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. समाज में उनके योगदान और कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा. उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती रहेगी.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










