
'महाराज' के चरणों में 'मोहन' के मंत्री! प्रदुम्न सिंह तोमर ने दोनों घुटने टेक ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में रख दिया सिर
AajTak
MP News: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रिसीव करने उनके तमाम समर्थक विधायक पहुंचे हुए थे. इसी दौरान गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया.
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के पहले प्रदुम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगे नतमस्तक हो गए. भोपाल एयरपोर्ट पर हुए इस घटनाक्रम की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तोमर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है.
दरअसल, सोमवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. राजभवन में होने वाले इस समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नई दिल्ली से भोपाल आए थे. कार्यक्रम के कुछ देर पहले राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधिया को लेने उनके तमाम समर्थक विधायक पहुंचे थे. इसी दौरान गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया. यह देख सिंधिया ने तुरंत तोमर को अपने हाथों से उठाया और गले लगाया. साथ ही फिर से मंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दीं.
प्रदुम्न सिंह तोमर पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार में भी ऊर्जा मंत्री थे. साथ ही 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में कमलनाथ के मंत्री थे. प्रदुम्न सिंह को ग्वालियर के 'महाराज' यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा समर्थक माना जाता है.
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहनाईं चप्पलें, जानिए क्यों?
साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर अपने नेता सिंधिया के साथ बीजेपी का दामन थामने वालों में प्रदुम्न सिंह तोमर का नाम भी सबसे ऊपर आता है. तोमर ग्वालियर विधानसभा सीट पर पहले कांग्रेस और फिर बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए.
उधर, मध्य प्रदेश के नए मंत्रीमंडल में शपथ लेने पर कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर के घर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की. देखें Video:-

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










