
महाराजगंज में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
AajTak
महाराजगंज में भाजपा नेता गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस फिलहाल घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भाजपा नेता और एडवोकेट गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात को सोमवार देर रात शहर के चिरउहा वार्ड के पास स्थित एक शराब की दुकान के सामने अंजाम दिया गया. मृतक गौरव नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल के भांजे थे.
आरोपियों ने गौरव के सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए. उन्हें पहले फोन करके शराब की दुकान के सामने बुलाया गया था. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटना का कारण क्या है अभी पता नहीं चल सका है. बता दें, गौरव भाजपा के स्वच्छता अभियान के सह संयोजक भी थे. पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले में दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
क्या है पूरा मामला पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात 10:25 बजे चिउरहां स्थित शराब की दुकान के समीप बिरयानी सेंटर पर कुछ लोगों ने वहां खड़े गौरव जायसवाल पर गोली चलाई और वहां से फरार हो गए. उधर सूचना मिलते ही मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. आनन -फानन गौरव को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










