
महायुति या MVA... किसके लिए जीत की चाबी बनेंगी महाराष्ट्र की महिला वोटर्स? आंकडों से समझिए ताकत
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 12 क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की. यह महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी को दिखाता है. महायुति के लिए महिला वोटरों का समर्थन जीत की चाबी साबित हो सकता है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महिला वोटरों की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा है. कुल 3 करोड़ 34 लाख 37 हजार 57 पुरुषों, 3 करोड़ 6 लाख 49 हजार 318 महिलाओं और 1,820 अन्य वोटर्स ने मतदान किया. हालांकि, राज्य में पुरुष वोटरों की संख्या महिला वोटरों से 30,26,460 अधिक है, फिर भी कम से कम 12 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है.
महिला वोटरों की यह भागीदारी खासकर तटीय इलाकों और विदर्भ में महायुति के लिए अहम साबित हो सकती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि 23 नवंबर (शनिवार) को आने वाले चुनाव परिणामों में महिला वोटिंग के इस ट्रेंड का असर कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें: 'हमें सरकार बनाने में कोई दिक्कत आएगी नहीं', महाराष्ट्र के नतीजों से पहले बोले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
महिला वोटरों का दबदबा नंदुरबार जैसे क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों से 94 वोट ज्यादा डाले. यहां 1,18,826 पुरुषों की तुलना में 1,18,920 महिलाओं ने मतदान किया. नवापुर में यह अंतर और बड़ा था, जहां महिलाओं ने पुरुषों से 1,808 अधिक वोट डाले. विदर्भ क्षेत्र में, नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट पर 1,13,415 महिलाओं ने वोट डाले, जो पुरुषों की संख्या 1,11,099 से 2,316 अधिक थे. नागपुर दक्षिण में यह अंतर 521 और नागपुर पश्चिम में यह फासला 483 वोटों का रहा.
यह भी पढ़ें: नतीजों से पहले महाराष्ट्र में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू, प्रकाश अंबेडकर बोले- जो सरकार बना सके उसे देंगे समर्थन
चंदगड में 1,23,918 महिलाओं ने मतदान किया, जो पुरुषों (1,21,774) से 2,144 ज्यादा रहा. रत्नागिरी जिले में महिलाओं ने फिर बाजी मारी. रत्नागिरी में 94,938 महिलाओं ने वोट डाले, जो पुरुषों (90,651) से 4,287 अधिक थे. गुहागर में 8,791, दापोली में 4,739 और श्रीवर्धन में 700 महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की. डहानू में यह अंतर सबसे बड़ा था, जहां महिलाओं ने पुरुषों से 6,704 अधिक वोट डाले.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










