
महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का निधन, 68 की उम्र में कैंसर से हारे जंग
AajTak
एक्टर पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. अचानक से आई पंकज की मौत की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों और फैंस को स्तब्ध कर दिया है.
टीवी इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई है. एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने इंडिया टुडे संग बातचीत में एक्टर की मौत की खबर को कंफर्म किया है.
नहीं रहे पंकज धीर
सूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे. लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा. एक्टर की हालत काफी नाजुक थी. बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे. लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका. सोशल मीडिया पर पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. फैंस भी गमगीन हैं. पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
पंकज ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट में काम किया था. लेकिन उन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत से फेम मिला था. इस शो में एक्टर ने कर्ण का रोल प्ले किया था. उन्होंने जिस संजीदगी के साथ इस किरदार को निभाया था, उसकी आज भी मिसाल दी जाती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










