
महागठबंधन में एक अनार सौ बीमार... तेजस्वी के ऑफर पर न मुकेश सहनी खुश, न लेफ्ट
AajTak
बिहार के विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर पेच फंस गया है. मुकेश सहनी की पार्टी 40 सीट और डिप्टी सीएम बर्थ पर अड़ गई है. वहीं, लेफ्ट ने भी तेजस्वी यादव के ऑफर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि सभी विकल्प खुले हैं.
बिहार चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है. विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात फाइनल होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब इसे लेकर रार बढ़ती दिख रही है. रविवार की देर रात तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद बाहर निकले मुकेश सहनी ने दावा किया था कि बात फाइनल हो गई है और दो दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा.
अब वही मुकेश सहनी नाराज नजर आ रहे हैं. दरअसल, महागठबंधन में फिलहाल आरजेडी और कांग्रेस के साथ ही तीन लेफ्ट पार्टियां, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) हैं. पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की महागठबंधन में एंट्री तय मानी जा रही है. हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और महागठबंधन में शामिल हर दल चाह रहा है कि अधिक से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे. ऐसे में स्थिति 'एक अनार, सौ बीमार' जैसी बनती दिख रही है. मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी 40 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है. उसकी मांग यह भी है कि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम कैंडिडेट घोषित किया जाए.
सूत्रों की मानें तो मुकेश सहनी की पार्टी को तेजस्वी यादव ने 12 सीटें ऑफर की हैं. महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेताओं की सीट शेयरिंग को लेकर हुई बैठक में तेजस्वी यादव के 12 सीटें ऑफर करने के बाद मुकेश सहनी की उनके साथ वन टू वन मीटिंग भी हुई. तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की मुलाकात देर रात दो बजे तक चली.
यह भी पढ़ें: '25 से 30 नरेंद्र और नीतीश' vs 'छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह'! बिहार में शुरू हो गई नारों की फाइट
आरजेडी के ऑफर पर सीपीआई (एमएल) भी नाखुश है. एक दिन पहले हुई बैठक में तेजस्वी यादव ने सीपीआई (एमएल) को 19 सीटें देने का प्रस्ताव दिया था. इस पर सीपीआई (एमएल) ने असहमति जताई. खबर थी कि सीपीआई (एमएल) ने महागठबंधन को 40 सीटों की फाइनल लिस्ट सौंप दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










