
महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर जब तेजस्वी ही अटक जाते हैं, तो कांग्रेस पर ही सवाल क्यों?
AajTak
तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कुछ सेकंड रुककर जवाब दिया है, जिससे लोगों के मन में कुछ शंका होने लगी है. सवाल है कि जब लालू यादव और महागठबंधन के साथी तेजस्वी को नेता मान रहे हैं, तो वो किस बात को लेकर उनके मन में झिझक है?
तेजस्वी यादव के एक इंटरव्यू की काफी चर्चा है. चर्चा इसलिए है क्योंकि उनसे आने वाले बिहार चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया था.
तेजस्वी यादव ने जवाब भी दिया, लेकिन थोड़ी देर लगा दी. जवाब वैसे नहीं दिये, जैसे बाकी सवालों के जवाब तपाक से देते जा रहे थे - और तभी एनएनआई पॉडकास्ट की होस्ट ने तेजस्वी यादव को टोक भी दिया.
4-5 सेकंड ही सही, तेजस्वी के अटक जाने के कारण एक बारगी तो ऐसा लगा जैसे तस्वीर वास्तव में उतनी साफ नहीं हैं, जितनी होनी चाहिये - और ये भी लगा कि कांग्रेस तो यूं ही बदनाम हो रही है, लोचा तो कहीं और ही है.
ये सब ऐसे दौर में हो रहा है जब राष्ट्रीय जनता दल के हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में लालू यादव ने डंके की चोट पर कार्यकर्ताओं से कहा कि तेजस्वी यादव को हर हाल में बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना है. और, महागठबंधन के अन्य साथी भी सरेआम कहते फिर रहे हैं कि किसी को शक-शुबहे नहीं होने चाहिये, क्योंकि चुनाव जीतने की स्थिति में मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ही बनेंगे.
जब सब ठीक ही है, तो समस्या कहां आ रही है. अगर लालू यादव ने पूरी ताकत झोंक रखी है, गठबंधन के साथियों के सामने भी तस्वीर साफ है, तो दिक्कत कहा हैं - आखिर किस बात का संकोच रहा कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर तेजस्वी यादव इंटरव्यू में कुछ पल के लिए अटक गये?
तेजस्वी यादव के रास्ते में कोई रुकावट है क्या?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










