
महाकुंभ में चिमटे के बाद अब झाड़ू से पिटा यूट्यूबर, बाबा के आगे लगा रहा था माइक
AajTak
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में देश-विदेश से आए साधु-संत और नागा बाबा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. आस्था और अध्यात्म के इस महापर्व में जहां लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं, वहीं यूट्यूबर्स की भी अच्छी-खासी मौजूदगी दिख रही है.लेकिन ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां महाकुंभ में नागा बाबाओं से बातचीत के दौरान कई यूट्यूबर्स अपनी हरकतों से साधु-संतों को नाराज कर रहे हैं.
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में देश-विदेश से आए साधु-संत और नागा बाबा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. आस्था और अध्यात्म के इस महापर्व में जहां लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं, वहीं यूट्यूबर्स की भी अच्छी-खासी मौजूदगी दिख रही है.लेकिन ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां महाकुंभ में नागा बाबाओं से बातचीत के दौरान कई यूट्यूबर्स अपनी हरकतों से साधु-संतों को नाराज कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कई यूट्यूबर को बाबाओं के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है.
इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाबा झूले पर आराम से बैठे हुए हैं. तभी एक यूट्यूबर उनके पास पहुंचकर ऊटपटांग सवाल करने लगता है. यूट्यूबर की हरकत से बाबा इतने नाराज हो जाते हैं कि उनकी पिटाई चालू कर देते हैं. बाबा जो भी चीज हाथ में पाते हैं, उसी से यूट्यूबर पर हमला करना शुरू कर देते हैं.
देखें वीडियो
बाबा का धैर्य टूटा वीडियो में दिखता है यूट्यूबर को भागता देखकर गुस्से में आकर बाबा झूले से उतरते हैं और कुछ सेकंड्स तक उसे घूरते रहते हैं. इस वीडियो को X पर @priyarajputlive नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि महाकुंभ में यूट्यूबर को बाबाओं द्वारा लगातार प्रसाद दिया जा रहा है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब चटकारे लिए. एक ने लिखा बाबा का प्रसाद हर किसी के नसीब में नहीं होता. यूट्यूबर भाग्यशाली है. दूसरे ने मजाक में कहा कि बाबा ने सोचा, प्रसाद देना भी कर्म है!
महाकुंभ में आस्था और अध्यात्म का संगम दुनियाभर के श्रद्धालुओं और मीडिया का केंद्र बना हुआ है. मेले की रौनक को कवर करने के लिए दुनियाभर की मीडिया के साथ-साथ यूट्यूबर्स भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











