
महाकुंभ ने भारतीय समाज में भेदभाव की हर आवाज पर लगाम लगाई: सीएम योगी
AajTak
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से पहले जिस तरह से देश भर से सवाल आ रहे थे, उसके आधार पर मैंने कहा था कि इस आयोजन में देश से 40-40 करोड़ लोग आएंगे. लेकिन जब महाकुंभ को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए तो मुझे लग गया था कि ये आंकड़ा और ज्यादा होगा.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से पहले जिस तरह से देश भर से सवाल आ रहे थे, उसके आधार पर मैंने कहा था कि इस आयोजन में देश से 40-40 करोड़ लोग आएंगे. लेकिन जब महाकुंभ को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए तो मुझे लग गया था कि ये आंकड़ा और ज्यादा होगा. जनता इन लोगों को सबक सिखाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी.
भेदभाव के आरोपों को श्रद्धालुओं ने खारिज किया
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ सेकुलर लोग जो हमारे ऊपर भेदभाव का आरोप लगाते थे, महाकुंभ ने उनके मुंह पर लगाम लगाई है. संगम में हर जाति, हर क्षेत्र के लोगों ने स्नान किया. जो लोग सनातन धर्म पर जाति, पंथ और महिला-पुरुष में भेदभाव का आरोप लगाते थे. महाकुंभ में उन सभी को जवाब मिला.
यह भी पढ़ें: 'नायक तो शिवाजी और महाराणा प्रताप थे, अकबर-औरंगजेब कभी नायक नहीं हो सकते', बोले सीएम योगी
योगी ने कहा कि दुनिया में 120 करोड़ सनातन को मानने वाले हैं तो ये मानकर चलिए कि हर परिवार का एक या दो व्यक्ति इस आयोजन का हिस्सा बना था. सीएम योगी ने कहा कि कुंभ ने यह संदेश दुनिया को दिया है कि एकता का संदेश ही सनातन का आधार है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन विशुद्ध रूप से जितना अनुशासित हो सकता है, उसका उदाहरण भी यह कुंभ रहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










