
महाकाल मंदिर में लड़कियों ने बनाए डांस Video और रील्स, भड़के पुजारी, कलेक्टर बोले- कार्रवाई करेंगे
AajTak
Mahakal Temple Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह और मंदिर परिसर में बनाए गए वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. एक वीडियो में युवती शिवलिंग का जलाभिषेक करती दिखाई दे रही है तो दूसरे और तीसरे में लड़कियां मंदिर परिसर में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
MP News: उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर वीडियो और रील्स बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस वीडियो में लड़कियां मंदिर परिसर और फिर गर्भगृह में फिल्मी गाने पर रील्स बनाती नजर आ रही हैं. बाद में यह वीडियोज इंस्टाग्राम आईडी पर भी वीडियो अपलोड किए गए. वीडियो वायरल होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति दर्ज कराई है और सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए.
मंदिर के पुजारियों का कहना है कि महाकाल मंदिर में ऐसे वीडियो बनाने के मामले बार-बार सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करने से महाकाल मंदिर की छवि धूमिल होती है. आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ होता है.
उनका आरोप है कि सैकड़ों कर्मचारी मंदिर की सुरक्षा में लगे हैं, लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, इसलिए श्रद्धालु मंदिर परिसर और गर्भगृह तक वीडियो बना रहे हैं. देखें Video:-
जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियोज का परीक्षण होगा. साथ ही किन परिस्थितियों में और कहां पर ये वीडियोज शूट किए गए हैं, इसकी भी जांच की जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
इस बारे में महाकाल मंदिर के पुजारियों का कहना है कि यह जो मंदिर में बार-बार इस तरह के घटनाक्रम होते हैं, इस पर मंदिर प्रबंध समिति को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और पुलिस को भी कार्यवाही करना चाहिए. तुरंत उनकी गिरफ्तारी होना चाहिए जिससे मंदिर में अश्लीलता और इस तरह की वीडियो बार-बार वायरल न हो.
पुजारियों का कहना है कि समिति को सजग रहना चाहिए कि मंदिर में इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं और उनके संज्ञान में नहीं आती हैं. उनके कर्मचारी केवल वेतन प्राप्त कर रहे हैं और वहां की परंपरा को बचाने में सुरक्षा को बचाने में असफल हैं. ऐसे कर्मचारियों को भी हटाना चाहिए और धर्म युक्त व्यवस्था करने वाले कर्मचारियों को लगाना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










